हरे प्याज के सेवन से चेहर की झुर्रियां होंगी कम, जानें और किन रोगों के लिए है कारगर

हरे प्याज के सेवन से चेहर की झुर्रियां होंगी कम, जानें और किन रोगों के लिए है कारगर

सेहतराग टीम

हमारे किचन में कई ऐसी सब्जियां हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। उन्ही में एक है प्याज जो सभी प्रकार की सब्जियां बनाने में प्रयोग होता है। वैसे प्याज के अलग-अलग फायदे भी लोगों को होते है। सब्जियों में स्वाद और महक लाने के लिए भी प्याज का प्रयोग किया जाता है। ऐसी स्थिति में प्याज के फायदों के बारे में जानना काफी जरुरी है, लेकिन आज हम हरे प्याज की खासियत आपको बताएंगे, जिसे कांदी भी कहा जाता है जो प्याज के पत्ते के साथ आता है। दरअसल जब प्याज लगाया जाता है तो कुछ दिनों बाद वह पत्तों के साथ निकलने लगता है तो कई लोग उसे निकाल लेते है, क्योंकि कई लोगों को हरे प्याज खाने का काफी शौक होता है। यह इसलिए भी क्योंकि हरे प्याज का प्रयोग सब्जियों का स्वाद और भी बढ़ा देता है। लेकिन इसके अलावा क्या आप जानते है कि इसके और क्या-क्या फायदे होते है। तो आइए जानते है इसके अनसुने और अचुक फायदों के बारे में- 

पढ़ें- कई रोगों का रामबाण इलाज है 'प्याज', जानें इसके 10 लाभ

  • वैसे तो हरे प्याज खाने के कई फायदे होते है लेकिन हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए हरा प्याज काफी कारगर माना जाता है। दरअसल इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है। एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण ही इसे खाने इसे खाने से पाचन में भी सुधार होता है।
  • हरा प्याज खाने से इम्युनिटी पॉवर बढ़ता है। हरा प्याज चेहरे की झुर्रियों को भी दूर करता है। यही नहीं इसे खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। वहीं हरा प्याज मैक्रोन्यूट्रिशयन को भी बनाए रखता है।
  • बाल गिरने की समस्या से निजात पाने के लिए प्याज बहुत ही असरकारी है। बालों पर प्याज के रस की मालिश करने से बाल गिरना बंद हो जाते हैं। इसके अलावा, प्याज का लेप लगाने पर कम उम्र में सफेद हुए बाल फिर से काले होने लगते हैं।
  • सर्दी या जुकाम होने पर प्याज खाने से राहत मिलती है। गठिया में प्याज बहुत ही फायदेमंद होता है। सरसों का तेल व प्याज का रस मिलाकर मालिश करें, फायदा होगा। प्याज कई अन्य सामान्य शारीरिक समस्याओं जैसे मोतियाबिंद, सिर दर्द, कान दर्द और सांप के काटने में भी औषधि का काम करता है। प्याज का पेस्ट लगाने से फटी एड़ियों में फायदा होता है।
  • हिस्टीरिया का रोगी अगर बेहोश हो जाए तो उसे प्याज कूटकर सुंघाएं। इससे रोगी तुरंत होश में आ जाता है। हरे प्याज में एंटी-इन्फ्लामेटरी और एंटी-हिस्टामाइन गुण भी होते हैं इसीलिए यह गठिया और अस्थमा के रोगियों के लिए लाभदायक रहता है।
  • पेशाब होना बंद हो जाए तो दो चम्मच प्याज का रस और गेहूं का आटा लेकर हलवा बना लें। हलवा गर्म करके पेट पर लेप लगाने से पेशाब आना शुरू हो जाता है। प्याज पानी में उबालकर वह पानी पीने से भी पेशाब संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें-

जानें, सेहत को होने वाले प्याज के 10 फायदे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।